जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा फोरलेन सड़क की मांग को मिली रफ्तार, वित्त मंत्री OP चौधरी ने प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

योग दिवस कार्यक्रम में उठी बहुप्रतीक्षित मांग, प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की प्रक्रिया होगी शुरू

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

जांजगीर से चांपा तक फोरलेन सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को नया बल मिला है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के समक्ष भाजपा नेताओं ने इस महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से रखा। मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री ने जिला प्रशासन को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला महामंत्री नंद चौधरी, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष हितेश यादव ने मंत्री के समक्ष बताया कि जांजगीर-चांपा मार्ग जिले का सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को तत्काल विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस महत्वपूर्ण परियोजना पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

यातायात से लेकर व्यापार तक होगा लाभ

फोरलेन सड़क बनने से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होने, दुर्घटनाओं में कमी आने तथा व्यापार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह परियोजना जांजगीर और चांपा क्षेत्र के विकास को नई गति दे सकती है।

भाजपा नेताओं ने जताया आभार

मांग पर त्वरित संज्ञान लेने और सकारात्मक आश्वासन देने के लिए भाजपा नेताओं ने वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। नेताओं ने इसे क्षेत्र की महत्वपूर्ण जन अपेक्षा से जुड़ा विषय बताया।

Related Articles

Back to top button