जाँजगीर -चाँपा

ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल में पुलिस की जागरूकता क्लास, साइबर क्राइम से सड़क सुरक्षा तक दी अहम जानकारी

शिवरीनारायण पुलिस ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, BNS, BNSS, BSA तथा यातायात नियमों की जानकारी देकर सतर्क रहने का संदेश दिया।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल, शिवरीनारायण में साइबर क्राइम, नवीन आपराधिक कानून और सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल सुरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। साथ ही नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की भी जानकारी दी गई।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिग अवस्था में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

शिवरीनारायण पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा कानून संबंधी जानकारी प्राप्त कर सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

10026038447559638224483804346

Related Articles

Back to top button