छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

थाना प्रभारी की सूझबूझ से टला ग्राम आरसमेटा में चक्का जाम ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का आश्वासन, सड़क मरम्मत कार्य तत्काल शुरू

जांजगीर–चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम आरसमेटा में प्रस्तावित चक्का जाम को समय रहते प्रशासनिक पहल से स्थगित कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 7 फरवरी को चक्का जाम का आवेदन दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अकलतरा, पीएमजीएसवाई के अधिकारी, न्यूको प्लांट एवं साईं लीलाधर प्लांट के अधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम अमोरा, आरसमेटा, सोनसरी एवं परसदा के सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। बैठक के दौरान दोनों औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके पश्चात सड़क मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष का वातावरण बना और प्रस्तावित चक्का जाम समाप्त कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक  पारस पटेल की सूझबूझ, तत्परता एवं सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। उनके समन्वयपूर्ण प्रयासों से स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया गया और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।

Related Articles

Back to top button