जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी में 11वें अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

छात्र परिषद का अलंकरण, नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने की दिलाई गई शपथ।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी (जांजगीर) में 18 जुलाई को 11वें अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना था। कार्यक्रम भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी एवं जांजगीर-चांपा वनमंडल के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) हिमांशु डोंगरे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं छात्र-छात्राओं के स्वागत गीत से हुआ। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल, प्राचार्या सोनाली सिंह तथा विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

नेतृत्व और जिम्मेदारी का दिया संदेश

प्राचार्या सोनाली सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

छात्र परिषद का हुआ अलंकरण

समारोह के मुख्य आकर्षण अलंकरण कार्यक्रम में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। हेड बॉय, हेड गर्ल सहित विभिन्न छात्र प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई। बाद में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

10026202921741989037988785336

कार्यक्रम में कक्षा आठवीं की छात्रा वृष्टि टंडन तथा कक्षा चौथी की छात्रा भाव्या खैरवार ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। वहीं, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

मतदाता साक्षरता क्लब की घोषणा

विद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब की औपचारिक घोषणा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना है।

मुख्य अतिथि ने दिया प्रेरक संबोधन

मुख्य अतिथि हिमांशु डोंगरे ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने कार्यों से दूसरों का विश्वास जीतना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करने तथा बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का हुआ गरिमामय समापन

संस्था संचालक आलोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पी.ई. शिक्षक सागर राज राठौर ने कैबिनेट सदस्यों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल शिक्षक यामिनी गंधर्व एवं ऋषभ अग्रवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों, एडमिन स्टाफ एवं ग्रुप-डी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम सिंह ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

10026202914894906373007203254

Related Articles

Back to top button