छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

जाजवल्यदेव लोक महोत्सव: VIP सखी ग्रुप नैला ने की निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था


जांजगीर चाम्पा। जांजगीर में आयोजित तीन दिवसीय ‘एग्रीटेक कृषि मेला’ एवं जाजवल्यदेव लोक महोत्सव में सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहाँ VIP सिटी नैला की महिलाओं के ‘VIP सखी ग्रुप’ द्वारा मेले में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क पेयजल की उत्तम व्यवस्था की गई।


भीषण गर्मी और जनसैलाब को देखते हुए सखी ग्रुप की इस पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए ग्रुप ने जिला पंचायत, जिला प्रशासन और महिला कमांडो से मिले सहयोग के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

VIP सखी परिवार की ओर से इस पुनीत कार्य में
उमा सोनी, अनीता पालीवाल, रितु अग्रवाल शिल्पा गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, एकता अग्रवाल कल्पना चंदेल, अपर्णा अग्रवाल, बबीता धानुका निशा टहलनी, रेखा टहलनी, आशा बजाज नीतू चक्रवर्ती, अनुपमा गोयल, उर्मिला पालीवाल सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई


सखी ग्रुप का संदेश: “सेवा ही परमो धर्म है। प्रशासन और महिला कमांडो के साथ ने हमें इस आयोजन में आगंतुकों की प्यास बुझाने का अवसर प्रदान किया, जिसके लिए हम आभारी हैं।”

Related Articles

Back to top button