क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

धारदार हथियारों के साथ घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की सख़्त कार्रवाई

जांजगीर चाम्पा। सार्वजनिक मेले की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा और उनके कब्जे से दो धारदार हथियार जप्त किए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों में अरुण उर्फ सागर बंजारे (24 वर्ष), निवासी खड़पड़ी पारा, तथा रितेश राठौर (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 21, खड़पड़ी पारा शामिल हैं। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और कठोर कार्रवाई के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मेला परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक हथियार लहराकर मेले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू में ले लिया। तलाशी में उनके पास से दो धारदार हथियार बरामद किए गए।
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली के निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के साथ उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा सहित पुलिस बल के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

img 20260214 wa00163084188766631856847

Related Articles

Back to top button