क्राइमजाँजगीर -चाँपा

बलौदा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: 17 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

लीमभाठा और चारपारा में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलौदा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पहली कार्रवाई: लीमभाठा से 7 लीटर शराब जब्त

बलौदा पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लीमभाठा के पास घेराबंदी की गई। दबिश के दौरान आरोपी खेदुराम रात्रे (50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, लीमभाठा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1400) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 458/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई: चारपारा से 10 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम चारपारा के पास घेराबंदी कर आरोपी माधेश कुमार पटेल (21 वर्ष), निवासी चारपारा को दबोचा। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2000) जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 459/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब पर इस शिकंजे में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत एवं अनिल कुर्रे की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button