Chhattisgarh

नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रास्ता रोककर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवागढ़ पुलिस ने गुंडागर्दी और मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर हमला करने वाले आरोपी उत्तर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


आरोपी: उत्तर साहू (38 वर्ष), निवासी कोड़ाभाट, थाना पामगढ़। दर्ज धाराएं: 296, 115(2), 351(3), 119(1), 127(2) BNS


पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ओम प्रकाश कश्यप (निवासी अवरीद) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे, जब वह जांजगीर से घर लौट रहा था, तब अवरीद के पास आरोपी उत्तर साहू ने उसे रोका। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ में पहने कटीलेदार चूड़ा से प्रार्थी पर हमला कर उसे चोट पहुंचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन और थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button