Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

लोकतंत्र और राष्ट्रहित के मुद्दों पर भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, एसआईआर को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश कुमार जैन ने वोट चोरी के आरोपों और राहुल गांधी के बयानों पर रखे विचार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी किया संबोधित

🔴 जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, नैला में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, व्यवसायी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में लोकतंत्र, राष्ट्रहित, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), वोट चोरी के आरोपों और विपक्ष के बयानों को लेकर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश कुमार जैन, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग एवं प्रदेश भाजपा के स्थायी आमंत्रित सदस्य ने अपने संबोधन में एसआईआर की प्रक्रिया और विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में आठ बार एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इसके बावजूद अब निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से संचालित इस प्रक्रिया को लेकर विपक्ष देशभर में भ्रम और अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है।

डॉ. जैन ने जंतर-मंतर पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल खड़े करना उचित नहीं है। उन्होंने हाल ही में संपन्न एमएलसी चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी 28 सीटों में से केवल एक सीट प्राप्त हुई। उन्होंने इसे विपक्ष के राजनीतिक रवैये पर सवाल खड़ा करने वाला उदाहरण बताया।

राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों पर भी उठाए सवाल

डॉ. जैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों का उल्लेख करते हुए भारत को एक राष्ट्र के बजाय राज्यों का समूह बताए जाने संबंधी टिप्पणी पर गंभीर वैचारिक सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल विभिन्न राज्यों के समूह के रूप में नहीं, बल्कि साझा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े राष्ट्र के रूप में भी है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति सम्मान बनाए रखने को सभी का दायित्व बताया।

नारायण चंदेल ने लोकतंत्र और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का किया आह्वान

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने भी प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। उन्होंने देश में कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा अराजकता का माहौल बनाए जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रहित और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए समाज के जागरूक वर्ग से सजग रहने का आह्वान किया।

प्रबुद्धजनों का पुष्पगुच्छ भेंटकर किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा की ओर से उपस्थित प्रमुख प्रबुद्धजनों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मनोज पांडे (प्रिंसिपल), मुकेश पांडे (अधिवक्ता), भरत टहलनी, प्रमोद सिंघानिया, जवाहर यादव (पूर्व सैनिक), अजय झाझड़िया, निलेश अग्रवाल, हितेंद्र राठौर, श्री धानुका और हनुमान राठौर सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हुए शामिल

कार्यक्रम के संयोजक गुलाब सिंह चंदेल एवं मनोज अग्रवाल रहे। सम्मेलन में प्रमुख रूप से रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, जिला भाजपाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, अमर सुल्तानिया, नंद चौधरी, नंदिनी रजवाड़े, आशुतोष गोस्वामी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, मोहन यादव, हितेश यादव, उमा सोनी, प्रतिमा डहरे, मेघा यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, अनिल शर्मा, प्रदीप सोनी, अजीत गढ़वाल, उमेश राठौर, अमित यादव, समर्थ सिंह, विक्की, रामेश्वर, राजेंद्र पाण्डेय, योगेश राणा, गोलू, प्रदीप एवं गज्जू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button