Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाशिक्षा

बाल दिवस पर शिक्षकों ने संभाली प्रार्थना सभा की कमान, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में अनूठी पहल

बनारी स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों की जगह शिक्षकों ने दीं प्रस्तुतियां, सदनवार और कक्षावार गतिविधियों के विजेताओं को बांटे गए प्रमाण पत्र

जांजगीर-चांपा। बनारी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में सोमवार, 16 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि संपूर्ण प्रार्थना सभा का संचालन विद्यार्थियों के स्थान पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।

शिक्षकों ने दीं विविध प्रस्तुतियां

कार्यक्रम का संपूर्ण मंच संचालन हिंदी अध्यापिका हन्ना देवी ने किया। विशेष प्रार्थना सभा की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे शिक्षिका विजयलता राठौर, मंजुलापुरी गोस्वामी एवं सीमा पांडे ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात क्रमबद्ध रूप से विनीता पांडे ने स्पीच, सोहन कुर्रे ने प्रस्तावना, सीमा राठौर ने थॉट ऑफ द डे तथा लक्ष्मी राठौर ने वर्ड ऑफ द डे की प्रस्तुति दी। वहीं सोनम दुबे एवं नेहा साहू ने गीत प्रस्तुत किया।

विशेष गतिविधि और राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम में शिक्षिका सरिता प्रधान, शीतल राठौर, सीमा पांडे एवं यामिनी गंधर्व द्वारा विशेष गतिविधि प्रस्तुत की गई, जबकि श्रेयसी ने कविता पाठ किया। सभा के अंतिम चरण में शिक्षक प्रकाश पांडे, सुनील गुप्ता, पूजा वर्मा एवं मेहा निशू पांडे ने राष्ट्रगान का गायन किया।

विजेता विद्यार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विभिन्न सदनवार एवं कक्षावार गतिविधियों के प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या सोनाली सिंह, उपप्राचार्या भीष्मिता साहू एवं शिक्षक स्वरूप रंजन करना ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button