Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

जांजगीर में होगा भव्य 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ: आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण, शामिल होने की मिली सहमति

02 से 05 दिसंबर तक अग्रसेन भवन नैला के सामने आयोजित होगा राष्ट्र शौर्य समृद्धि महायज्ञ

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला स्थित अग्रसेन भवन के सामने आगामी 02 से 05 दिसंबर 2026 तक राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने साझा किए परम पूज्य गुरुदेव से जुड़े संस्मरण

आमंत्रण भेंट करने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की भव्यता और इसके सामाजिक व आध्यात्मिक उद्देश्य की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव से जुड़े अपने पुराने संस्मरण भी प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा किए और आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल और आयोजन समिति के सदस्य रहे मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अम्बेश जांगड़े, गायत्री शक्तिपीठ नैला के देवेश बसईवाल और संतोष बसईवाल सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों और गणमान्यजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस चार दिवसीय महायज्ञ में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button