Chhattisgarh

‘द केरला स्टोरी 2’ की रिलीज से पहले दिल्ली में जुटे देशभर के पीड़ित; मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की असल कहानियाँ


नई दिल्ली। फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने दिल्ली में एक भावुक और प्रभावकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस इवेंट की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ देशभर से आए धर्मांतरण के पीड़ित और उनके परिवारों को एक मंच पर लाया गया। इन पीड़ितों की कहानियों को ही फिल्म का मुख्य आधार बताया जा रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि बंगाल, बिहार, भीलवाड़ा, राजकोट, उदयपुर, जम्मू, महाराष्ट्र, भोपाल, और इंदौर जैसे कई शहरों से लोग शामिल हुए। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार: कुल पीड़ित: 55 लड़कियां सामने आईं।  33 परिवारों ने अपने दर्दनाक अनुभव साझा किए। स्टेज पर 49 पीड़ित और उनके परिजन मौजूद थे, जबकि अन्य दर्शक दीर्घा में बैठकर इस मुहिम का हिस्सा बने। इवेंट में फिल्म की पूरी टीम ने पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाई। मंच पर प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह, डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह, और को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह मौजूद रहे। वहीं, फिल्म की लीड कास्ट उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया भी इस दौरान काफी भावुक नजर आईं।

क्या है फिल्म की कहानी?
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म दिखाती है कि कैसे प्यार के जाल में फंसाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के एक सोचे-समझे एजेंडे की ओर धकेला जाता है।


रिलीज की तारीख
सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदी के अलावा इसे कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button