Chhattisgarh

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का गरिमामय सम्मान

शहीद स्मारक स्थल पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

जांजगीर चाम्पा। सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान में कचहरी चौक, जांजगीर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एक गरिमामय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पण के साथ की गई। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष  अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अपने-अपने उद्बोधन में देश की रक्षा में सशस्त्र बलों के योगदान, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए भूतपूर्व सैनिकों के अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।

img 20260114 wa00415683744462222601562

कार्यक्रम के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान की भावना से प्रेरित करना रहा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व बीते दिन संध्या काल में भी पुलिस विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया था। कार्यक्रम में CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे, DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा सहित जिले के भूतपूर्व सैनिकगण उपस्थित रहे।

img 20260114 wa00425951059328424904345

Related Articles

Back to top button