कृषि\किसानजाँजगीर -चाँपा

किसानों के लिए बड़ी राहत: जांजगीर-चांपा में अब छुट्टी के दिन भी खुलेंगी सहकारी समितियां, खरीफ सीजन में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जांजगीर चाम्पा। खरीफ 2026 सीजन को देखते हुए जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी प्राथमिक सेवा सहकारी समितियां अब सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश दिवसों, यानी शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी।

जारी आदेश में कहा गया है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को मांग अनुसार समय पर रासायनिक खाद और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अल्पकालीन फसल ऋण के माध्यम से किसानों को लगातार खाद एवं बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य शासन के निर्देश पर कार्रवाई
यह आदेश कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन एवं संभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को खेती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना है।


तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों और समिति प्रबंधकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button