Chhattisgarh

राम वाटिका में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ का दिया संदेश

सरगुजा प्रवास के दौरान भगवान श्रीराम की प्रतिमा को नमन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के लिए जनता से किया आह्वान।

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने यहां स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को नमन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए इसे मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि माँ के नाम पर लगाया गया पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

img com 2026063019440222537832853435426336685

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना आवश्यक है।

भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश

राम वाटिका में भगवान श्रीराम की प्रतिमा को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का सर्वोच्च उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने लोगों से सेवा, सद्भाव और समर्पण की भावना के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button