
जिले के पांच ब्लॉकों से 120 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में लिया हिस्सा।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा
चांपा स्थित लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के पांच ब्लॉकों से कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक एवं बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में लायंस क्लब एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन लायन राम प्रपन्न देवांगन, लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी, सचिव लायन वासुदेव देवांगन, स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अजीता वी.के., जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर महतो, नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी अशोक कुमार साहू, पामगढ़ ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी दिनेश रात्रे, बलौदा ब्लॉक प्रभारी प्रीतम गढ़वाल तथा बम्हनीडीह ब्लॉक प्रभारी गिरजाशंकर धीवर सहित अन्य अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीनानाथ उपाध्याय, अमित गुप्ता, स्नेहलता लकड़ा, विवेक नयन दरिया, सुशील कुमार, विश्वरत्न शर्मा, मुकुंद कृष्णा पांडे, अशोक श्याम, सुरेश कुमार हंस, विधान दुबे, अशोक कुमार राठौर एवं ऋषिका राठौर सहित विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।आयोजन को सफल बनाने में लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के पीटीआई गौरव कटकवार, निहाल पांडे एवं ओमप्रकाश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




