जाँजगीर -चाँपा

नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम ने किया पदभार ग्रहण

जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 13 जुलाई 2026। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्री पोयाम ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ सीईओ श्री पोयाम ने जिला पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेनो कक्ष, आवक-जावक शाखा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), विकसित भारत-जी राम जी शाखा, सामाजिक अंकेक्षण शाखा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शाखा, पंचायत कक्ष, समाज कल्याण कक्ष सहित अन्य शाखाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ लेखाधिकारी रूपेश पाठक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button