जनसेवाजाँजगीर -चाँपा

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा का 15 दिवसीय सेवा अभियान, राहगीरों को वितरित किए जूस, फल और खिचड़ी

पुरुषोत्तम मास एवं नौतपा के दौरान जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा में जुटीं महिला सदस्याएं

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा पुरुषोत्तम मास एवं नौतपा के अवसर पर 15 दिवसीय जनसेवा अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत राहगीरों, जरूरतमंदों एवं आम नागरिकों को जूस, फल, खिचड़ी तथा चना चटपटी का वितरण कर सेवा कार्य किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया के निर्देशन में आयोजित किया गया। मंच द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिसके तहत जांजगीर-नैला में भी यह विशेष सेवा अभियान चलाया गया।

भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने की पहल

नौतपा की भीषण गर्मी और पुरुषोत्तम मास के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शाखा की महिला सदस्याओं ने लगातार 15 दिनों तक राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंडा जूस, मौसमी फल, खिचड़ी एवं चना चटपटी का वितरण किया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा कार्य किए गए, जिसकी आमजन ने सराहना भी की।

जनसेवा को प्राथमिकता दे रही शाखा

शाखा अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने बताया कि मंच हमेशा सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी से ऐसे कार्यक्रम सफल हो पाते हैं तथा भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी आयोजन जारी रहेंगे।

सदस्यों का मिला भरपूर सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय निर्देशिका श्रीमती सुनीता मोदी, श्रीमती शिखा अग्रवाल, श्रीमती कल्याणी भोपालपुरिया, श्रीमती बीना बंसल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती शीला अग्रवाल, सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी सहित शाखा की सभी सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शाखा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज सेवा के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।

10024570496203655014021350399

Related Articles

Back to top button