जांजगीर चांपा : मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति पर नागरिक मंच ने सरकार का किया स्वागत, अटल चौक पर मनाया जश्न

जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति पर नागरिक मंच के कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर माल्यार्पण, मिठाई वितरण कर सरकार के निर्णय का स्वागत किया।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से 50-50 MBBS सीटों की स्वीकृति मिलना छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।नागरिक मंच ने कहा कि इससे जिले के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं और विकास को मिलेगी नई गति: प्रशांत सिंह ठाकुर
नागरिक मंच के प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी तथा रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी सोच, सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का जताया आभार
प्रशांत सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह पहल जांजगीर-चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
अटल चौक पर मनाया जश्न
मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति पर नागरिक मंच के कार्यकर्ता जांजगीर के अटल चौक में एकत्रित हुए। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, मिठाइयां बांटी गईं तथा सरकार के समर्थन में नारे लगाकर निर्णय का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रशांत सिंह ठाकुर, पंकज अग्रवाल, चमन शिव सिंह, अनुराग तिवारी, अभिमन्यु राठौर, राहुल सेन, दिव्यांश चंदेल, दिनेश राठौर, राकेश राठौर, प्रदीप सोनी, सूर्यप्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, सोनू यादव, हेमंत पैगवार, योगेश राणा, लक्ष्मी जायसवाल, प्रकाश तलवानी, राहुल यादव, आशीष पैगवार, आकाश ताम्रकार, कन्हैया सूर्यवंशी, सतीश पैगवार सहित नागरिक मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




