जाँजगीर -चाँपा

10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्रों का सम्मान, कलेक्टर महोबे ने दी शुभकामनाएं, मेहनत और अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी

जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को 10वीं के बाद अपने लक्ष्य के अनुसार विषय चयन कर आगे बढ़ने की सलाह दी।

टॉपर्स ने बढ़ाया जिले का मान

छात्रा सोनल साहू ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवम सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया।

90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र

विद्यालय के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर संस्था और जिले का नाम रोशन किया। इनमें तनु थवाइत, आकांक्षा साहू, आर्यन साहू, अर्पिता तिवारी, साक्षी सोनी, अनन्या तंबोली, गरिमा महंत, नितिन राठौर, आयुषी साहू, सौम्या धिरही, चंचल मानिकपुरी और काव्या डडसेना शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, प्राचार्य के.के. चंद्रा सहित शिक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

10022279725550669455684200718
10022279732095488835057094472
10022279752044798199497233860
100222797441853786847877562

Related Articles

Back to top button