Chhattisgarhक्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के मामले में फरार आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा।  शिवरीनारायण थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए एक फरार आरोपी और विधि से संघर्षरत एक बालक (नाबालिग) को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस अब तक कुल 2 आरोपियों और 4 नाबालिगों को हिरासत में ले चुकी है।


घटना का संक्षिप्त विवरण
मृतक राहुल चौहान (निवासी दर्रा, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) शिवरीनारायण मेला देखने आया था। मेला घूमने के बाद वह ग्राम धरदेई स्थित अपनी मौसी के घर गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार (चाकू) से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। 11 फरवरी 2026 को सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा  यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी कोमल कर्ष (23 वर्ष) और एक नाबालिग को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल चौहान पर चाकू से हमला किया और पहचान छिपाने के लिए लाश को तालाब में फेंक दिया था।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी
नाम: कोमल कर्ष पिता किशन कर्ष उम्र: 23 साल
निवासी: ग्राम धरदेई, थाना शिवरीनारायण


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान (प्रभारी राहौद), सउनि आर.पी. बघेल, प्र.आर. विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, जगदीश, आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, बेदराम पटेल, आनंद साण्डे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान और यशवंत पाटले समेत थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button