जाँजगीर -चाँपारायपुर

होली से पहले किसानों की दिवाली: जांजगीर-चाम्पा के 1.18 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे 450 करोड़ रूपए


जांजगीर-चाम्पा। होली के पावन पर्व से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं को खुशियों की बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 28 फरवरी को ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से धान की अंतर राशि (बोनस) का वितरण करेंगे। जांजगीर-चाम्पा जिले के 1,18,927 पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रूपए की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की जाएगी।


मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल संवाद
राज्य स्तरीय इस मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को कुल 10,324 करोड़ रूपए की राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल माध्यम) से सीधे किसानों से चर्चा कर उनसे संवाद भी करेंगे। उप संचालक कृषि के अनुसार, योजना के क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी विकासखंडों में विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है: जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम भवन, जांजगीर में प्रातः 11:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम। बम्हनीडीह: जनपद पंचायत सभागार में आयोजन।
पामगढ़: सद्भावना भवन में कार्यक्रम। अकलतरा: जनपद पंचायत सभागार में कार्यक्रम। बलौदा: जनपद पंचायत परिसर में भव्य आयोजन।


कुल लाभान्वित किसान 1,18,927
कुल वितरित राशि ₹ 450,85,45,132
योजना का नाम कृषक उन्नति योजना

Related Articles

Back to top button