क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

रात्रिकालीन कॉम्बिंग अभियान में जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई

एक ही रात में 10 फरार वारंटी गिरफ्तार, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने की दिशा में ठोस पहल


जांजगीर-चांपा। जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने बीती रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं विशेष दबिश अभियान चलाया। इस सुनियोजित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुल 10 वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में संचालित इस अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को सक्रिय रूप से लगाया गया। कार्रवाई के तहत थाना जांजगीर क्षेत्र से 04 गिरफ्तारी वारंटी, थाना बलौदा से 01, थाना पामगढ़ से 01, थाना नवागढ़ से 06 गिरफ्तारी वारंटी, थाना शिवरीनारायण से 01 स्थायी वारंटी तथा थाना बिर्रा से 02 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के पर्यवेक्षण में तथा एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के समन्वित प्रयास से संपन्न हुआ।
रातभर चली इस कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों ने सतर्कता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि अपराधियों में भी स्पष्ट संदेश गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

img 20260208 wa00125343548628426778769

Related Articles

Back to top button