bjpजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

जांजगीर-चांपा: संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान

जिले के सभी मंडलों में निकलेगी कलश यात्रा, संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का रहेगा उद्देश्य।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिलेभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान के तहत सभी मंडलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी और संत रविदास के जीवन, दर्शन एवं समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

4 अगस्त को होगा कलश वितरण

भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने बताया कि 4 अगस्त को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी से लाई गई पवित्र माटी एवं जल कलश का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। इसके बाद प्रदेश के 36 संगठन जिलों के जिलाध्यक्षों को कलश सौंपे जाएंगे और 479 मंडलों में कलश वितरण किया जाएगा।

जिलेभर में पहुंचेगा पवित्र कलश

अम्बेश जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के सभी मंडलों में पवित्र कलश का भ्रमण कराया जाएगा। इसके माध्यम से संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता, समानता, संवेदनशीलता और समावेशिता का संदेश दिया जाएगा।

माघ पूर्णिमा तक चलेगा अभियान

उन्होंने बताया कि समरसता संकल्प अभियान अगले वर्ष माघ पूर्णिमा तक जारी रहेगा। इस दौरान पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर संत रविदास के विचारों और उनके बताए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Back to top button