ग्राम पंचायत अवरीद में 9 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन: विधायक ब्यास कश्यप ने विधि-विधान से किया भूमिपूजन

सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, विधायक बोले— ग्रामीण विकास और जनसुविधाएं पहली प्राथमिकता
🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत अवरीद में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग अब पूरी होने जा रही है। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधायक निधि से 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन सामुदायिक भवन का शनिवार, 19 सितंबर को विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस सौगात से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों में मिलेगी सहूलियत
सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, मांगलिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक बैठकों के लिए एक व्यवस्थित व सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। अब तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए स्थान चयन को लेकर होने वाली दिक्कतों से ग्रामीणों को पूरी तरह निजात मिलेगी।
मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सर्वोच्च प्राथमिकता: विधायक
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक निधि का उपयोग सीधे जनहित और विकास कार्यों में किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। आने वाले समय में भी जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण
इस अवसर पर अवरीद सरपंच श्रीमती गीता श्याम धीवर, अमोरा सरपंच राकेश कश्यप, विधायक प्रतिनिधि अजीत बंजारे, उत्तम बाई साहू, भूनेश्वर कश्यप, रामरतन कश्यप, अनिल कश्यप, मालती कश्यप, सुनीता बनवारी कश्यप, संपत धीवर, भगवती मोती साहू, संगीता कुम्हारे, राजकुमार धीवर, तुलसा पोतरा कश्यप, रामआसरे, गंगाराम, कासल कुमार, हरिराम, उमाशंकर, लेखराम, चंद्रकिशोर, देवधर, लारवन, किशन, लखाराम, शिव कश्यप, शंकर कश्यप, सुनील, रामगोपाल, मनीष, नारद, गोपाला, चंद्रभान, रामेश्वर, उमेश, अमरनाथ, गणेश धीवर सहित सभी पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक निधि से भवन स्वीकृत कराने पर विधायक ब्यास कश्यप का आभार जताया।



