जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा: एग्रीस्टैक शिविरों में पहुंचे कलेक्टर, किसानों के पंजीयन और लंबित क्लेम जल्द निपटाने के दिए निर्देश

खरौद और राहौद में एग्रीस्टैक विशेष शिविरों का निरीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राहौद में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने के भी दिए निर्देश।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को खरौद एवं राहौद क्षेत्र में आयोजित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के पंजीयन की प्रगति, शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं और लंबित बकेट क्लेम प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में सभी पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक फार्मर आईडी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव मुनादी, कोटवारों एवं मैदानी अमले के माध्यम से किसानों को जागरूक करने तथा आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने वाले किसानों के प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सहकारी समिति का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सहकारी समिति में उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और किसानों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने खाद वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा नैनो यूरिया के उपयोग के प्रति किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

राहौद स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविर के निर्देश

कलेक्टर ने राहौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, उपचार व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पामगढ़ आर.के. तंबोली, अधीक्षक भू-अभिलेख तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

10026737597656846379719768868

Related Articles

Back to top button