क्राइमजाँजगीर -चाँपा

कर्ज चुकाने के बहाने बुलाकर महिला से अनाचार, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अनाचार और धमकी देने वाला आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जांजगीर-चांपा। उधारी का पैसा वापस लेने के बहाने महिला को अकेले बुलाकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को महिला थाना जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने जरूरत पड़ने पर आरोपी गोवर्धन लाल शर्मा से उधार लिया था। इसी रकम को वापस लेने के नाम पर आरोपी ने महिला को बुलाया और उसके साथ जबरन अनाचार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी:

गोवर्धन लाल शर्मा (45 वर्ष)

निवासी – चांपा, जिला जांजगीर-चांपा

कार्रवाई में DSP अजाक सतरूपा तारम, महिला थाना प्रभारी सीलमनी टोप्पो, एमआर एनुका तिर्की, आरक्षक गणेश्वर दिवाकर, डाकेश्वर राय, एमआर शीला भारद्वाज एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button