जाँजगीर -चाँपास्पोर्ट्स

कराटे में चमकी चांपा की बेटी, कौसिन सिंह गढ़ेवाल ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल, देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, घठोली चौक में हुआ भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा नगर पालिका क्षेत्र की होनहार छात्रा कौसिन सिंह गढ़ेवाल ने कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने काता (Kata) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जिले और समाज का मान बढ़ाया है।

कौसिन सिंह गढ़ेवाल चांपा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 स्थित घठोली चौक की निवासी हैं। वे शत्रुहन सिंह गढ़ेवाल की सुपुत्री हैं और वर्तमान में अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 7वीं की छात्रा हैं।

देहरादून में दिखाया प्रतिभा का दम
प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया था, जहां कौसिन ने अपने कौशल, अनुशासन और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

घठोली चौक में हुआ भव्य स्वागत
कौसिन की उपलब्धि पर घठोली चौक में भव्य स्वागत एवं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौसिन की कोच संध्या शर्मा, सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जशपाल दरवेश, पार्षद दुर्गा कुर्रे, पूर्व अध्यक्ष संजय गढ़ेवाल, ए.आर. सूर्यवंशी, टी.सी. रत्नाकर, ऊदल किरण, जी.डी. प्रधान, हरदेव टंडन, मोहरसाय खरसन, कन्हैया सूर्यवंशी, अमृत प्रधान, तीजराम रात्रे, आजाद सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button