जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्तिशिक्षा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के नन्हे छात्रों ने किए बप्पा के दर्शन: नैला व कचहरी चौक पंडालों में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

नर्सरी से यूकेजी के 77 बच्चों ने किया शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण, पोहा-जलेबी और चॉकलेट का मिला प्रसाद

🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा।  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (बनारी, जांजगीर) के नन्हे विद्यार्थियों के लिए शनिवार, 19 सितंबर 2026 को विशेष गणेश पंडाल भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण में नर्सरी से यूकेजी तक के 77 छात्र-छात्राएं और 7 शिक्षक शामिल हुए।

नैला से कचहरी चौक तक दर्शन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जांजगीर-नैला के प्रसिद्ध पंडालों के दर्शन कराए गए। बच्चों ने सर्वप्रथम नैला गणेश पंडाल, तत्पश्चात वाला मोहल्ला नैला और अंत में ‘कचहरी चौक का राजा’ पंडाल पहुंचकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। पंडालों में पहुंचकर बच्चों ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए और भव्य प्रतिमाओं व आकर्षक सजावट को उत्सुकता से देखा।

img 20260919 wa00335631379740892440140

प्रसाद वितरण व आनंदोत्सव

दर्शन के दौरान बच्चों ने संगीत की धुनों पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया। नैला पंडाल में बच्चों को पोहा-जलेबी और कचहरी चौक पंडाल में चॉकलेट प्रसाद के रूप में वितरित की गई। शिक्षकों ने बच्चों को सरल भाषा में गणेशोत्सव के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के साथ भगवान गणेश को बुद्धि और ज्ञान का देवता माने जाने की जानकारी दी।

संस्कृति से जुड़ाव ही उद्देश्य

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, सामाजिक परंपराओं की समझ और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव विकसित होता है। पूरे भ्रमण के दौरान सुरक्षा व अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिसमें प्री-प्राइमरी स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button