जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य महाराज का बसईवाल निवास में हुआ शुभागमन, श्रद्धालुओं को दिया सुख-शांति का पावन संदेश

धैर्य, संयम और परस्पर सम्मान से ही पारिवारिक जीवन में निर्मित होता है सुखद वातावरण: जगद्गुरु राघवाचार्य

🔴 आज की बातNews | जांजगीर-चांपा। श्रीधाम पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्‌गुरु रामानुजाचार्य डॉ. राघवाचार्य महाराज का जांजगीर प्रवास के दौरान श्री श्री 1008 स्वामी रामकृष्णाचार्य जी महाराज के परम शिष्य कैलाश अंकित बसईवाल परिवार के निवास पर मंगल आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर बसईवाल परिवार एवं नगर के अनेक श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री की भव्य अगवानी करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

img 20260916 wa00207844735522403041181

बसईवाल परिवार ने किया आत्मीय स्वागत व वंदन

महाराजश्री के बसईवाल निवास पहुंचने पर पूरे भक्तिमय माहौल में उनका पाद-प्रक्षालन व पूजन-अर्चन कर स्वागत किया गया। इस दौरान दर्शन और सत्संग लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्यश्री ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

पारिवारिक जीवन में धैर्य, संयम और सम्मान ही सुख-शांति का आधार

img 20260916 wa00164735317862515674048

उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य महाराज ने पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पारिवारिक जीवन में धैर्य, संयम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना होना अत्यंत आवश्यक है। जब परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बना रहता है, तभी घर में सुख और शांति का स्थाई वातावरण निर्मित होता है। आध्यात्मिक विचारों से ओतप्रोत इस पावन अवसर पर बसईवाल परिवार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने महाराजश्री से मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button