बतौली कॉलेज में हिंदी साहित्य विकास परिषद का पुनर्गठन: ललित पैकरा अध्यक्ष और हरकेश साहू बने सचिव

सोनमती यादव उपाध्यक्ष व रेशमी टोप्पो को मिला कोषाध्यक्ष का दायित्व; सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित
🔴 बतौली। शासकीय महाविद्यालय बतौली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हिंदी साहित्य विकास परिषद का पुनर्गठन किया गया। 12 सितंबर को हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्र-छात्राओं की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। परिषद में बी.ए. पंचम सेमेस्टर के छात्र ललित पैकरा को अध्यक्ष चुना गया है।
इन्हें सौंपी गई परिषद की जिम्मेदारी
- अध्यक्ष: ललित पैकरा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
- उपाध्यक्ष: सोनमती यादव (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
- सचिव: हरकेश साहू (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
- उप सचिव: ओमप्रकाश रवि (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
- कोषाध्यक्ष: रेशमी टोप्पो (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
- उपकोषाध्यक्ष: कविता पैकरा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
- मीडिया प्रभारी: हरिनारायण (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
- सह मीडिया प्रभारी: सुशील पैकरा (प्रथम सेमेस्टर), कुंती पैकरा (तृतीय सेमेस्टर) और बिलासो (पंचम सेमेस्टर)
प्रत्येक कक्षा से 5 विद्यार्थी कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
बैठक में सत्र 2026-27 की सामान्य कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। परिषद में सभी कक्षाओं का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक कक्षा से पांच-पांच विद्यार्थियों को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
प्राचार्य और प्राध्यापकों ने दी शुभकामनाएं
परिषद के सफल पुनर्गठन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. भगत, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, भूगोल विभाग के प्रो. तारा सिंह, अंग्रेजी विभाग के प्रो. जिवियन खेस, राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता गोपाल यादव सहित महाविद्यालय परिवार ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।




