क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अकलतरा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई, नो पार्किंग और तीन सवारी सहित कई वाहनों पर लगा जुर्माना

शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने पुलिस ने की मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। 27 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने विशेष जांच अभियान चलाया। शास्त्री चौक से लेकर रेलवे स्टेशन एवं डाकघर मार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वाले चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

नो पार्किंग और नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

सड़क किनारे दुकानों के सामने पार्किंग स्थलों पर अवैध ठेले लगाने और अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने के कारण मुख्य मार्ग संकरा हो रहा था, जिससे लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जय कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने मौके पर अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े 41 वाहनों तथा 8 तीन सवारी व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

सुगम आवागमन के लिए पुलिस की लगातार निगरानी

अकलतरा पुलिस ने बताया कि मुख्य मार्गों पर जाम से मुक्ति दिलाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा आम नागरिकों को निर्बाध आवागमन की सुविधा देने के लिए पुलिस टीम द्वारा आगे भी इस प्रकार की जांच और आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button