Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाशिक्षा

विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन: चांपा पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, बोले- ‘खेल अनुशासन और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा’

सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न; विजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर किया गया सम्मानित, सांसद कमलेश जांगड़े भी रहीं मौजूद

🔴 आज की बात News | जांजगीर चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में आयोजित विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का सोमवार, 21 सितंबर को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विभिन्न वर्गों के विजेता और उपविजेता दलों को मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास: अरुण साव

img com 202609211806332230326926486783138507

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मैदान में बहाया गया पसीना शरीर में ऊर्जा और जीवन में उत्साह बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि खेल में कोई जीतता है तो कोई हारता है, लेकिन सीखते सभी हैं। एक अच्छा खिलाड़ी जीवनभर अनुशासित रहता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह एक छोटा बच्चा बार-बार गिरकर भी चलना और दौड़ना सीख जाता है, ठीक उसी तरह जीवन में असफलताओं से घबराने के बजाय पुनः पूरे संकल्प के साथ प्रयास करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेलों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।

संस्कार और अनुशासन की पौधशाला है शिशु मंदिर: सांसद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यालयों में विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और शिष्टाचार की जो शिक्षा दी जाती है, वह उन्हें जीवन में एक श्रेष्ठ नागरिक बनाती है। यहां के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। कार्यक्रम को जुड़ावन सिंह ठाकुर और सुधीर देव ने भी संबोधित करते हुए खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनिवार्य बताया।

जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

इस भव्य समापन अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, हनुमान प्रसाद, शांति कुमार सोनी, प्रशांत सिंह ठाकुर, रजनी सत्तु साहू, अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, सलीम मेमन, कमल देवांगन सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र और मध्यक्षेत्र के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी उपस्थित रहे।

img com 2026092118063339328892561192800231586

Related Articles

Back to top button