छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

होली पर आसमान से नजर! जांजगीर-चांपा में ड्रोन से होगी 24×7 निगरानी

भीड़, हुड़दंग और ट्रैफिक पर पुलिस की पैनी नजर, जापानी तकनीक वाले 3 ड्रोन तैनात

जांजगीर-चांपा | होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर-चांपा ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बना दिया है। जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन तकनीक से आसमान से सीधी निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

जापानी तकनीक से लैस 3 आधुनिक ड्रोन
पुलिस ने तीन अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए हैं, जो प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार उड़ान भरेंगे। ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर लाइव नजर रखी जाएगी।

ड्रोन से क्या-क्या होगा मॉनिटर?

बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पैनी नजर

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पहचान

संकरी गलियों में भी हवाई निगरानी

ट्रैफिक जाम और हुड़दंग पर सीधा कंट्रोल

तीन अलग-अलग लोकेशन से उड़ान
जिले के अलग-अलग स्थानों से ड्रोन उड़ाकर सतत निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके।

पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10020243591157467251598812429

Related Articles

Back to top button