जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर: भागवत सेवा गोष्ठी समिति ने लगाए 150 पौधे, पेड़ बनने तक देखभाल का लिया संकल्प

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

जांजगीर में आषाढ़ माह की रिमझिम बारिश के बीच भागवत सेवा गोष्ठी समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 150 पौधों का रोपण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पौधों के पेड़ बनने तक उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से मिली प्रेरणा

समिति के सदस्य अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर यह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर की बगिया और छत पर भी गार्डन विकसित किया है, जहां विभिन्न प्रकार के पुष्पों के पौधों की नियमित देखभाल की जाती है।

10026248637516480783549823849

महिलाओं और बच्चों की रही सहभागिता

10026248698002370698289278057

पौधरोपण कार्यक्रम में कैलाश बसईवाल, अंकित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, अभिषेक पालीवाल, अमित मित्तल, मिताली पालीवाल, पूजा अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, भूमिजा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button