जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

माँ शिरीष पाठ मंदिर डोंगाकोहरौद में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूर्ण, 19 मार्च से प्रज्वलित होंगी अखंड ज्योत


पामगढ़/जांजगीर-चांपा। क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माँ शिरीष पाठ मंदिर डोंगाकोहरौद में चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 19 मार्च से मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के साथ अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। दंतकथाओं और प्राचीन मान्यताओं पर आधारित यह शक्तिपीठ न केवल स्थानीय क्षेत्र, बल्कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए भी गहरी आस्था का केंद्र है।
विदित हो कि माँ शिरीष पाठ मंदिर में प्रतिवर्ष दोनों नवरात्र पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा घृत और तेल ज्योति प्रज्वलित कराने हेतु पंजीयन कराया गया है, जिसकी रसीदें काटने का सिलसिला अनवरत जारी है। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए नवजागरण शिरीष कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पिछले पखवाड़े भर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा में जुटे हुए हैं।
समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान
नवरात्र उत्सव के सफल संचालन हेतु समिति के देवकुमार पाण्डेय, राधेश्याम कश्यप, धनेंद्र कश्यप, कलेश्वर पटेल, हरीलाल धीवर, छोटेलाल साहु, रामकृष्ण कश्यप, गीतेश सारथी, गणेश धीवर, इंद्रकुमार कश्यप, संजु साहु, दादू कश्यप, प्रकाश कश्यप, जुगनू पटेल, टेकराम कश्यप, लव पटेल, नरहरी पटेल एवं अंशु साहु सहित सभी सदस्य मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक दर्शन लाभ प्राप्त करें।

10020828827598010652565019650

Related Articles

Back to top button