
हथनेवरा निवासी पत्रकार कृष्णा टंडन को मिली नई जिम्मेदारी, प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की कही बात।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
जिले के हथनेवरा निवासी पत्रकार कृष्णा टंडन को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
8 से 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय
कृष्णा टंडन पिछले 8 से 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। वे विभिन्न पत्रकार संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों का अनुभव रखते हैं।
प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार कृष्णा टंडन को छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनसे प्रदेशभर में पत्रकारों को संगठित कर संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।
कृष्णा टंडन ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करना, पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करना रहेगा।
नई दिशा मिलने की उम्मीद
पत्रकारिता जगत में कृष्णा टंडन की इस नियुक्ति को सकारात्मक पहल माना जा रहा है। संगठन से जुड़े लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव, कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।





