जाँजगीर -चाँपास्पोर्ट्स

महिला दिवस पर जांजगीर में खेल का महाकुंभ कल मैदान में उतरेगी ‘नारी शक्ति’, जानें कैसे लें हिस्सा

जांजगीर-चांपा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर जांजगीर की बेटियां और महिलाएं मैदान में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। जिला प्रशासन द्वारा कल एक दिवसीय भव्य जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप भी खेल प्रेमी हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है।


सुबह 9 बजे से सजेगा मैदान
बालिकाओं और महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता कल सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी। जिला खेल अधिकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग खेलों के हिसाब से शहर में विभिन्न केंद्र बनाए गए हैं।
कहाँ कौन सा खेल होगा
हॉकी: हॉकी खेलो इंडिया सेंटर, जांजगीर
हैंडबॉल, नेटबॉल और बास्केटबॉल: संबंधित खेल मैदान
कराते और फेसिंग : सांस्कृतिक भवन, जांजगीर
कौन ले सकता है हिस्सा
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु सीमा 12 वर्ष से अधिक रखी गई है। जिले के विभिन्न खेल संघों से जुड़ी बालिकाएं और महिलाएं इसमें शामिल हो सकती हैं।

प्रतिभागियों की सूची आज (07 मार्च) शाम 5:00 बजे तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button