जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य: सत्यनारायण शर्मा


शिवरीनारायण (आज की बात): श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में स्नातक द्वितीय एवं स्नातकोत्तर पूर्व के छात्र-छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘विदाई एवं आशीर्वाद समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविभाजित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ज्योतिंद्रनाथ ठाकुर ने की。
सफलता के लिए संवाद जरूरी
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने जीवन में सफल व्यक्तियों के संपर्क में रहना चाहिए उनसे चर्चा कर यह पूछना चाहिए कि उन्होंने सफलता कैसे प्राप्त की इससे स्वयं के जीवन में कामयाबी का मार्ग प्रशस्त होता ह उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों के लिए उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना समाज का सबसे बड़ा धर्म और पुनीत कार्य है।
संघर्ष ही जीवन का आधार
कार्यक्रम के अध्यक्ष ज्योतिंद्रनाथ ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन की राह आसान नहीं होती उन्होंने भगवान राम और कृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि राज परिवार से होने के बावजूद उन्हें अत्यधिक संघर्ष करना पड़ा。 उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे जहाँ भी जाएँ, अपनी संस्था, माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें
महाविद्यालय श्री शर्मा की विकासशील सोच का परिणाम
श्री महन्त लाल दास शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह महाविद्यालय श्री शर्मा की ही देन है। जब वे शिक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने बिना माँगे इस विद्यालय को महाविद्यालय के रूप में उन्नत किया था समारोह में अति विशिष्ट अतिथि तोय निधि वैष्णव ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया。
सम्मान और उपस्थिति
इस अवसर पर अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य आरके कश्यप, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक युधिष्ठिर उपाध्याय ने किया और आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव ने किया।

Related Articles

Back to top button