जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

लायंस स्कूल चांपा के चेयरमेन मनोनीत हुए रामप्रपन्न देवांगन

वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, सदस्यों ने जताई खुशी

जांजगीर चांपा। चांपा लायंस क्लब एजुकेशन सोसाइटी की वर्ष 2026-27 के लिए मनोनीत 9 सदस्यों की बैठक लायंस स्कूल भवन चांपा में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लायन रामप्रपन्न देवांगन को लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल चांपा का चेयरमेन मनोनीत किया गया।

मनोनयन की घोषणा होते ही लायन सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ. व्ही.के. अग्रवाल, लायन डॉ. के.पी. राठौर, लायन डॉ. जी.पी. दुबे, लायन बैजनाथ देवांगन, एमजेएफ लायन डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल, एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, लायन सीए सुरेश अग्रवाल, लायन विनोद कुमार अग्रवाल एवं लायन वासुदेव चंद देवांगन उपस्थित रहे।

पिछले कार्यकाल में मिला था CBSE संबद्धता का लाभ

लायन रामप्रपन्न देवांगन इससे पहले भी स्कूल के चेयरमेन रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में किए गए प्रयासों से विद्यालय को CBSE संबद्धता प्राप्त हुई थी। इसका लाभ स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को मिल रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उम्मीद

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल चांपा आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Related Articles

Back to top button