Chhattisgarh

शहादत को नमन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग को दी श्रद्धांजलि

शहीद के निवास पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात, माताजी के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के दिए निर्देश

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के जगरगुंडा स्थित शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा और जनसेवा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शहीद की माताजी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश और प्रदेश की अमूल्य धरोहर है, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा।

अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के निर्देश

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहीद परिवार की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शहीद की माताजी के लिए अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

img com 2026062713381285713293421327093972165

शहीद परिवारों के सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास, विश्वास और शांति के नए दौर की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में प्रदेश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को याद रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बलिदान को बताया राष्ट्र की प्रेरणा

मंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शासन उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।

Related Articles

Back to top button