छत्तीसगढ़स्पोर्ट्स

प्रदेश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने अधोसंरचना व अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव से मुख्यमंत्री की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति एवं पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समुचित मार्गदर्शन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने हेतु अधोसंरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के अनुकूल वातावरण में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ एक सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button