दुकान में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट, सारागांव पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

सिगरेट-गुटखा के पैसे मांगने पर की गाली-गलौज और मारपीट, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम मुडपार में बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार ग्राम मुडपार निवासी 70 वर्षीय सुशील पाण्डेय ने थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे गांव के ही आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी और विक्की सूर्यवंशी उसकी दुकान पर आए और सिगरेट व गुटखा मांगा। सामान देने के बाद जब प्रार्थी ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और अंदर घुसकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर थाना सारागांव में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 331(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी (25 वर्ष)
- अविनाश सूर्यवंशी (25 वर्ष)
- विक्की सूर्यवंशी (21 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम मुडपार, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा।



