जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यशाला: पर्वतारोही समीरा खान ने छात्राओं को दी आत्मनिर्भरता की सीख

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हुआ आयोजन; पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बालिकाओं को कानून व करियर की मिली जानकारी

जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था संचालक  आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर निवासी, प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं साइक्लिस्ट सुश्री समीरा खान ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की।

अतिथियों का स्वागत

img com 2026081017393505306765176046952132630

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती अनीता अग्रवाल व श्रीमती राजेश्वरी पाटले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में टीआई रूपेश पाण्डेय, एएसआई नितिन चंद्रवंशी, एएसआई लक्ष्मी साहू तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से शिप्रा साहू व पिंकी ठक्कर उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रेरणादायक संवाद

कार्यशाला के दौरान सुश्री समीरा खान ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता, समान अवसर और अधिकारों के लिए आवाज उठाने जैसे विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने अपनी साहसिक पर्वतारोहण और साइकिल यात्राओं के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य के प्रति सजगता और सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

img com 2026081017393519927575598343769997587

करियर और कानून

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण, लिंग भेद, सामाजिक असमानता, लैंगिक उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। समीरा खान ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हम इस ब्रह्मांड की सबसे श्रेष्ठ रचना हैं और हमें जीवन में खुद का सबसे बेहतरीन संस्करण बनने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button