छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस को राज्यस्तरीय गौरव: अजाक थाने के एएसआई रामेश्वर प्रसाद यादव को मिला ‘गुरु घासीदास पुरस्कार’

उत्कृष्ट विवेचना व समयबद्ध शिकायत निराकरण के लिए स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में प्रदान किया सम्मान, 1 वर्ष में 100 से अधिक शिकायतों का किया समाधान

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले के अजाक (अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण) थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रामेश्वर प्रसाद यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रभावी विवेचना और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित “गुरु घासीदास पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

img com 2026081719293402914381956381295894126

1 वर्ष में 100 से अधिक शिकायतों का किया त्वरित निराकरण

एएसआई रामेश्वर प्रसाद यादव ने अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए एक वर्ष के भीतर 100 से अधिक शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निराकरण किया। इसके साथ ही 15 से अधिक गंभीर मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित व प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की। उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शी कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चुना।

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

एएसआई रामेश्वर प्रसाद यादव को मिले इस राज्यस्तरीय सम्मान से जिले के पुलिस महकमे में गौरव का वातावरण है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने उन्हें इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी निष्ठा व समर्पण के साथ जनसेवा करने की शुभकामनाएं दीं।

img com 2026081719293414721564894881112813455

Related Articles

Back to top button