जनसेवाजाँजगीर -चाँपा

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, कन्यादान और गौसेवा के जरिए दिया सेवा का संदेश

सोमवती अमावस्या एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के जन्मदिवस पर भंडारा, कन्यादान और गौसेवा जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा सोमवती अमावस्या के पावन अवसर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन-4) अमर सुल्तानिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अग्रसेन भवन के सामने स्थित शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को पूरी-सब्जी का वितरण किया गया। शाखा द्वारा जनसेवा के तहत एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग करते हुए कन्यादान किया गया। इसके साथ ही गौशाला पहुंचकर गौमाता को चारा एवं हरी सब्जियां खिलाकर गौसेवा का कार्य भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया के निर्देशानुसार किया गया। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से विशेष बनाना और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करना रहा।

जनसेवा के कार्यों की हुई सराहना

शाखा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर जरूरतमंदों, राहगीरों और आमजन के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से लोगों तक सहयोग पहुंचाना मंच की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनमानस ने शाखा द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने भी शाखा की पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन पदाधिकारियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में प्रांतीय निर्देशिका सुनीता मोदी, शिखा अग्रवाल, कल्याणी भोपालपुरिया, ज्योति अग्रवाल, पूनम अग्रवाल रूई, शीला अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, बीना बंसल, संतोष अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, स्वेता सराफ, सचिव अनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता मोदी सहित शाखा की महिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शाखा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button