Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ की राज्य स्तरीय समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

विभागवार शिकायतों और निराकरण की स्थिति की ली जानकारी; मुख्य सचिव समेत सभी जिलों के कलेक्टर बैठक में जुड़े

🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान को प्राथमिकता देते हुए ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ के कार्यों की राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज शिकायतों के विस्तृत विश्लेषण और उनके निराकरण की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त हर शिकायत का निराकरण समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित नागरिक को धरातल पर वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारी और कलेक्टर्स रहे मौजूद

इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा शासन के सभी विभागीय सचिव एवं प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button