छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति की राशि दोगुनी करने की रखी मांग, एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की राशि दो गुनी करने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम टीसीएल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी देते हुए आकाश तिवारी ने बताया कि महाविद्यालयों के सभी नियमित छात्राओं के शैक्षणिक गतिविधियों को आसान बनाने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है , परन्तु पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो छात्रों को अपनी ही छात्र वृत्ति की राशि के लिए परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है, महाविद्यालयों में उपयोग की जाने वाली अध्ययन सामग्री काफी पुरानी होती है जिससे छात्रों को बाहर मोटी रकम देकर बाहर से नोट्स खरीदना पड़ता है साथ ही अगर बात करें वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी हेतु सामग्री काफी महंगी आती है महाविद्यालय में व शैक्षणिक संस्थानों तक आने जाने के साधन भी अब पहले के तुलना में दो गुने तक महंगे हो चुके है, इन सब के अलावा महाविद्यालय से जो प्रोजेक्ट दिए जाते है उनमें भी उन्हें राशि खर्च करनी पड़ती है, और इन सब व्यय की तुलना में छात्रवृत्ति की राशि काफी नगण्य प्रतीत होती है। चुकीं छात्रवृति प्रदान करने का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सरल बना कर वंचित वर्ग को ज्यादा से ज्यादा इससे जोड़ते हुए मुख्य धारा से जोड़ना है , इस हेतु आवश्यक है कि पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति, जन जाति के विद्यार्थियों को मिलने राशि को दो गुनी करते हुए इसके प्रक्रिया को आसान बनाया जाए साथ ही साथ आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं के साथ अल्पसंख्यक वर्ग को भी इसमें शामिल किया जान चाहिए, अपनी पक्ष रखते हुए छात्रों ने कहां को मांग पूरी होने तक आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर, छात्र नेता गौतम कटारे, हर्ष शुक्ला, श्रद्धा सोनी, कुंदन शर्मा, अमन तिवारी,सुजल राठौर, भागवत धीवर , राहुल प्रधान, गोकुल टंडन, आकांक्षा, नेहा, रिया ज्योति पटेल सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




