क्राइमजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान: बिहार रूट की ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से हथियार जब्त, अलर्ट पर पुलिस टीम

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार स्टेशनों पर सघन जांच; लावारिस बैगों से मिले हथियार

जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विभिन्न पुलिस टीमों ने चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर मोर्चा संभालते हुए आने-जाने वाली ट्रेनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली।

लावारिस बैगों से मिले हथियार, बढ़ाई गई चौकसी

चेकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों पर पैनी नजर रखी गई। प्लेटफार्म और बोगियों की जांच के दौरान कुछ लावारिस बैगों से अवैध हथियार बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवेदनशील स्टेशनों पर पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है।

यात्रियों से सतर्कता की अपील, तुरंत दें सूचना

पुलिस प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध हथियार साथ न रखें। साथ ही अपने सामान की निगरानी स्वयं करें और किसी भी अनजान अथवा लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस अथवा रेलवे सुरक्षा बल (RPF/GRP) को सूचित करें।

img com 20260821132142701089832516303056285

Related Articles

Back to top button