श्री कृष्ण गौशाला नैला में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, राजेश पालीवाल ने राष्ट्रहित में कार्य करने का किया आह्वान

राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को दी सलामी, गौशाला स्कूल के छात्र-छात्राओं को बांटे गए छाते
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला नैला में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया गया। पदाधिकारियों, सहयोगियों, नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गौशाला परिसर गूंज उठा।
देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का आह्वान
श्री राजेश पालीवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
छात्र-छात्राओं को बांटे छाते
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान गौशाला स्कूल के छात्र-छात्राओं को बरसात के मौसम में पानी से बचाव के लिए छाते वितरित किए गए।
गौसेवा और संरक्षण का दिया संदेश
अपने उद्बोधन में श्री पालीवाल ने गौमाता के महत्व, गौसेवा की आवश्यकता तथा सनातन संस्कृति में गाय के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी गौसेवा एवं गौसंरक्षण से जुड़ा बताया। साथ ही उपस्थित लोगों से गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने और इसमें सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समिति के विष्णु पालीवाल, पवन अग्रवाल, प्रदीप गोयल, मनोज कालू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित समिति के सदस्य और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




